सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में आज तड़के करीब सुबह 4:30 बजे दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना डोंगरीपाली क्षेत्र के इस मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
Advertisements
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य सो रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अचानक घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चाचा और दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मासूम बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई।
Advertisements
घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डोंगरीपाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आरोपी
आरोपी की तलाश जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
