
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खोखसीपाली के सरपंच पवन कुमार साहू उपसरपंच सुनील साहू एवं पंच पति प्रहलाद दास महंत पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरपंच के द्वारा विगत माह अगस्त में सभी गांव वालों का प्रधानमंत्री आवास पास करा दूंगा, अगर तुम लोग प्रत्येक राशन कार्ड अनुसार 1,000/- (एक हजार रूपये) दोगें तो तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास पास कराकर एक माह के अंदर तुम्हारे खाते में प्रधानमंत्री आवास का प्रथम किस्त भेजवा दूंगा एवं पंचायत का प्रस्ताव पास करवा दूंगा नहीं तो तुम लोगो का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची से कटवा दूंगा, कहकर हम समस्त ग्रामवासियों से प्रत्येक राशनकार्ड अनुसार 1,000/-(एक हजार रूपये) की रकम डरा धमकाकर वसूल कर ले गया जो कि लगभग पांच से छः माह हो गये किन्तु आज प्रयत्न तक किसी का भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति नहीं हुआ, ग्रामीणों से वसूली की गई रकम लगभग 2,50,000/- से 3,00000/-रू० है

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब भी हम गांव वाले सरपंच पवन कुमार साहू एवं उपसरपंच सुनील साहू पंच पत्ति प्रहलाद दास महंत से प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति के बारे में पूछते हैं तो अब आ जायेगा तब आ जायेगा कहकर बहाना बना देते हैं, दिए गये पैसा वापस मांगने पर तुम्हारा नाम राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास,पेंशन से कटवा दूंगा कहकर डराने धमकाने लगते हैं जिससे हम सभी डर एवं भय से कुछ नही बोलते थे चुप रह जाते थे क्योंकि उपरोक्त तीनों व्यक्ति गुंडा किस्म के लोग है एवं दारू पीकर गाली गलौज करते रहते हैं। जिससे हम सभी गाँव वाले भयभीत होकर चुप रह जाते थे।
यह कि जब भी हम गांववाले सामूहिक रूप से सरपंच पवन कुमार साहू एवं उपसरपंच सुनील साहू पंच पति प्रहलाद दास महंत को ग्राम की बैठक में उपरोक्त व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास के संबंध में बुलाते है तो आने से इंकार कर देते एवं धमकी देते हैं तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते जो करना है कर लो चाहे जहां भी शिकायत करना है कर दो कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड सकते मैं सब अधिकारी कर्मचारी को पैसा दारू मुर्गा देते रहता हूँ तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड सकते हो कहकर सरपंच द्वारा आए दिन धमकी देता रहता है
ग्रामीणों ने 15 वें वित्त की राशि गबन का भी लगाया आरोप!
सरपंच द्वारा गांव में स्ट्रीट लाईट एवं पानी टंकी 15वें वित्त की राशि लगभग 200000/- (दो लाख रूपये) खर्च बताया जा रहा है वह भी सरपंच द्वारा नहीं किया गया है सरपंच एवं सचिव द्वारा फर्जी बिल व्हाउचर लगाकर राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
सरपंच पवन कुमार साहू एवं उपसरपंच सुनील साहू पंच पत्ति प्रहलाद दास महंत के द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर की गई अवैध वसूली की राशि को हम समस्त ग्रामवासियों को वापस दिलाने की कृपा करें एवं उपरोक्त तीनों व्यक्तियों के उपर पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 अंतर्गत कार्यवाही करने की कृपा करे एवं पुलिस थाना केडार को भी अवैध वसूली के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने को निर्देशित करने की कृपा करे।

क्या कहते है सरपंच…..
ज़ब उक्त विषय में सरपंच खोखसिपाली को दूरभाष के माध्यम से पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं किसी भी प्रकार का किसी व्यक्ति से पैसा नहीं लिया हूँ कह कर हवाला दिया गया।
