सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ शहर स्थित मोची मोहल्ला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग चार से पांच क्विंटल गौ मांस बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ले के कुछ घरों में अवैध रूप से गौ मांस रखा गया है और तस्करी का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब चार से पांच घरों में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा अवैध कारोबार सिटी कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा था। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मांस को जांच के लिए भेजा गया है और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
