सारंगढ़ में नए मतदाताओं ने लिया सहभागिता का संकल्प

सारंगढ़: आज दिनांक 25 जनवरी को मतदाता के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकारीहा के निर्देशानुसार, ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के गौरवशाली अवसर पर आज प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में ‘नव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इसी राष्ट्रव्यापी अभियान की कड़ी में बिलासपुर संभाग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आज सारंगढ़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय ‘चंदई’ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रमुख वक्ताओं का मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती युवाओं के जागरूक होने पर टिकी है। उन्होंने प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और राष्ट्र निर्माण में उनके एक वोट की महत्ता से अवगत कराया।

वक्ता के रूप में उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुंटे ने विधिक व लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। साथ ही सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण गुड्डू यादव ने युवाओं को सक्रिय राजनीति और मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
गणमान्य जनों की उपस्थितिकार्यक्रम का उद्देश्य
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें एक सजग नागरिक के रूप में उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नव मतदाताओं को लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री श्री राजा गुप्ता, श्री प्रकाश अग्रवाल और यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथी नंदू साहू ,सूरज गुप्ता,आशुतोष गोस्वामी,ओमकार मल्होत्रा,ईशान शर्मा,गुलशन सुमन,गुणसागर साहू,दिलीप साहू,अक्षत स्वर्णकार,गजराज यादव,देवकिशन जांगड़े,रोहित,डोरीलाल,मोक्ष यादव,कृष चौहान, नानू चौहान, अमन यादव,प्रतीक रात्रे ,धर्मराज मालाकार,विकाश यादव,मोहर साहू एवं प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, निष्ठावान कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पहली बार मतदान करने वाले नव मतदाता साथी उपस्थित रहे।

